इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में आने वाली भिश्ती काॅलोनी में एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिन दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी और आप पार्टी के नेता मकसूद खान के बीच जमकर मारपीट हुई। आयुष्मान केम्प काॅलोनी में लगा था जहा केम्प का विरोध आप पार्टी के नेता मकसूद ने किया। विरोध की सूचना लगते ही अनवर कादरी भी पहुंच गए और फिर बात इतनी बढ़ गई कि दोनों नेताओ के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों ही पक्षों को पुलिस थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने दोनों ही पार्टी के नेता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जिसके बाद पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









