आरक्षक ने शादी का झांसी देकर महिला मित्र से किया दुष्कर्म

इंदौर की पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक ने अपनी महिला मित्र के साथ शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर वादे से मुकर गया। युवती आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।
भवरकुंआ थाना इलाके में शादी का झांसा देकर महिला मित्र से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना में एक पुलिसकर्मी ने पहले शादी की बात कहकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी करने से मना कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरक्षक पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी आरक्षक इंदौर पुलिस लाइन में पदस्थ है। जानकारी के मुताबिक नव आरक्षक और युवती एक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान दोनों की बातचीत हुई। बातचीत प्यार में बदलने के बाद दोनों साथ में रहने लगे। साथ रहने के दौरान नव आरक्षक ने अपनी महिला मित्र से शादी करने की बात कही और शारीरिक संबंध बनाए लेकिन आखिर में वह बदल गया, जिसके बाद महिला ने पूरे मामले की शिकायत भवरकुंआ पुलिस से की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर नव आरक्षक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर आरक्षक पर रेप और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। बता दें इसके पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जब आरक्षकों ने महिला के साथ दुष्कर्म करने और दूसरी घटनाओं को अंजाम दिया है, फिलहाल पुलिस पूरे ही मामले में आरोपी पुलिस आरक्षक की तलाश में जुटी हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!