प्रदेश में महिला संबंधी अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में इंदौर के जीआरपी थाना क्षेत्र के स्टेशन पर एक 22 साल के युवक ने 8 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना जीआरपी थाना क्षेत्र के महू रेलवे स्टेशन की है, जहां एक नई बिल्डिंग का काम चल रहा है। उस बिल्डिंग पर एक युवक ने 8 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। बच्ची ने इसकी शिकायत परिजनों से की। इसके बाद परिजन उसे लेगर जीआरपी थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने बच्ची की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









