दो दिनी वैज्ञानिक दिवस पर होगा शहर में आयोजन

इंदौर के एसजीएसआईटीएस परिसर में दो दिवसीय 35 वां वैज्ञानिक दिवस का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन में मुख्य रूप से प्रदेश के जनसंपर्क विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री पीसी शर्मा व गृह विभाग मंत्री बाला बच्चन मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।
एसजीएसआईटीएस परिसर में हुई प्रेस वार्ता के दौरान आयोजकों ने बताया कि मध्य प्रदेश के युवा वैज्ञानिकों को अनुसंधान के क्षेत्र में आकर्षित करने और इसे अपनाकर करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष प्रदेश के किसी विश्वविद्यालय या वैज्ञानिक संस्थान में मध्य प्रदेश युवा वैज्ञानिक कांग्रेस का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों, वैज्ञानिक संस्थान और इंजीनियरिंग कॉलेजों के युवा वैज्ञानिक रिसर्च स्कॉलर और फैकल्टी मेंबर्स शोध पत्र प्रस्तुत करते हैं। इस बार 28 और 29 फरवरी को यह आयोजन एसजीआईटीएस में होने जा रहा है, जिसमें रिसर्च पेपर प्रस्तुत करने के लिए 19 विषयों का चयन किया गया है जिनमें कृषि विज्ञान, बिहेवियर साइंस, रासायनिक इंजीनियरिंग सहित अन्य कई विषय रखे गए हैं। युवा वैज्ञानिक कांग्रेस में शोध पत्र प्रस्तुत करने के लिए पुरुष वैज्ञानिक की उम्र 32 वर्ष और महिला की 35 वर्ष रखी गई है। इस आयोजन में 25 हजार नगद पुरस्कार भी देने की बात कही गई है। 2 दिनों तक चलने वाली युवा वैज्ञानिक कांग्रेस में 19 विषयों में 40 समानांतर तकनीकी सत्रों के दौरान 207 शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!