इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 34 अवैध हथियार क्राइम ब्रांच के हाथ लगे हैं। बरामद किए गए हथियारों में देसी पिस्टल व देसी कट्टे शामिल है। पकड़े गए आरोपीयो में खरगोन जिले के सिकलीगर भी शामिल हैं।
क्राइम ब्रांच को मुखबिर से मिली सूचना के अधिकार आधार पर टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यह हथियार खरगोन के सिकलीगर से लिया करते थे, जबकि पुलिस खरगोन के सिकलीगर को पहले ही हिरासत में चुकी थी। पुलिस के मुताबिक हथियार से ज्यादा जरूरी सप्लाई होने वाली गोलियां है, जिसके चलते पुलिस को शक है कि यह गोलियां लाइसेंस कृत दुकानों से बेची जा रही है। इस संदर्भ में इंदौर एडीजी ने एक पत्र पुलिस मुख्यालय को भी लिखा है, जिसमें लाइसेंस की अधिकृत दुकानों पर बेचे जा रहे एम्युनिशन का पूर्ण विवरण रखने सहित अन्य सुझाव दिए गए हैं। ताकि एम्युनिशन की खरीदी बिक्री पर नियंत्रण रखा जा सके। वहीं पुलिस की माने तो हथियारों के सौदागर मध्य प्रदेश के सीमावर्ती राज्य महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में सप्लाई किया करते थे। पुलिस की माने तो इस मामले में और भी कई खुलासे होना अभी बाकी हैं।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









