इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में पति के साथ मायके पहुंचे लड़की के भाइयों ने दोस्तो के साथ मिल कर जीजा के साथ जमकर मारपीट कर दी। घायल जीजा ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के पंचम की फेल का है। यहां रहने वाले युवक रामस्वरूप चैरसिया पर साले और उसके दोस्तों ने हमला कर जमकर मारपीट की। रामस्वरूप मुलतः नरसिंहपुर का रहने वाला है और इंदौर में प्रथम बटालियन एसएफ में पदस्थ है। वहीं लड़की के मां बाप इस षादी को लेकर खुष नहीं थे, जिसको लेकर आए दिन विवाद होते रहता था। इसी बात को लेकर लड़की के भाइयों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रामस्वरूप पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने घायल रामस्वरूप के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









