पांच मिनट लेट होने पर छात्रों को किया परीक्षा से वंचित

ऑल इंडिया लेवल की कोल इंडिया लिमिटेड एग्जाम में आज लगभग 30 बच्चों को परीक्षा देने से वंचित कर दिया। यह एग्जाम मंगल कंपाउंड पिपलिया कुमार निपानिया रोड स्थित आई ऑन डिजिटल जोन टीसीएस सेंटर पर रखी गई थी। छात्रों ने कई बार विनती की उसके बाद भी उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया गया।
हाथ में अपना प्रवेश पत्र लिए इन छात्रों को एग्जाम में केवल 5 मिनट की देरी से पहुंचने पर परीक्षा कक्ष से बाहर कर दिया। दरअसल यह एग्जाम ऑल इंडिया लेवल पर टीसीएस गवर्नमेंट एग्जाम हो रही है। इस एग्जाम में मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि राजस्थान गुजरात तक के छात्र एग्जाम के लिए आएं है, लेकिन परीक्षा सेंटर में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्र परीक्षा कक्ष तक पहुंचने में लेट हो गए। इसके बाद इन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया गया। बुरहानपुर से आई छात्रा प्रियंका ने बताया कि साढ़े छह बजे रिपोर्टिंग का समय दिया था और साढ़े सात बजे गेट बंद होने का समय दिया था। छात्रा ने बताया कि हम सात बजकर 35 मिनट पर विजिलेटर के पास गए तो उन्होंने ऊपर से ही अनाउंसमेंट करवा दिया कि अब छात्रों के लिए गेट नहीं खुलेगा। एग्जाम का समय 8 बजे से 11 बजे तक का था। इसके बावजूद आधे घंटे सभी छात्रों को रोके रखा। छात्रों का कहना है कि यह एग्जाम 2 साल में एक बार आती है और यह गवर्नमेंट एग्जाम होती है जिससे हमारा भविष्य खराब होगा। हमारे डॉक्यूमेंट भी कम्प्लीट होने के बाद भी हमें एग्जाम में नहीं बैठने दिया। वही न्यूज 29 के संवाददाता ने एग्जाम सेंटर के अथॉरिटी से बात करना चाही तो उन्होंने एग्जाम का बहाना बनाकर मना कर दिया। ऐसे में कोई भी अधिकारी या पर्यवेक्षक ना पत्रकारों को संतुष्ट जवाब दे पाए और ना ही परीक्षा देने आए छात्रों को अव्यवस्थाओं का आलम यह रहा कि छात्रों को वाहन पार्किंग के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ा। आपको बता दें यह एग्जाम इससे पहले 2015, 2017 और इसके बाद अब 2020 में हो रही है। छात्रों का आरोप है कि एग्जाम नहीं देने से हमारा भविष्य खराब हो जाएगा। मायूस होकर कई छात्र बिना परीक्षा के वापस लौट गए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!