भारत में एक ओर जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दो दिवसीय भारत यात्रा को लेकर भव्य स्वागत और तैयारियां की गई। वही ट्रंप के भारत आगमन होते ही इंदौर में इसका विरोध शुरू हो गया। लोगों ने रीगल चैराहे पर डोनाल्ड ट्रम्प का विरोध किया और हथियारों के सौदागर डोनाल्ड ट्रंप वापस जाओ के नारे लगाए।
सोमवार को डोनाल्ड ट्रम्प के भारत आगमन पर इंदौर के रीगल चैराहे पर सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। वही मांग की कि डोनाल्ड ट्रंप वापस जाओ। इस प्रदर्षन में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आनंद मोहन माथुर भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को वापस जाना चाहिए और साथ ही संगठनों के लोगों ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प यहां क्यों आए हैं। क्या वह भारत को हड़पना चाहते हैं, जिस तरह से किराये के मकान को रहने वाले को दिखाया जाता है। उसी प्रकार प्रधानमंत्री मोदी उन्हें भारत बुलाकर देष दिखा रहे हैं।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









