स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना के आधार पर देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी में तब्दील करने की कवायद की जा रही है। इसी कड़ी में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की सफलता के लिए इंदौर में आज से दो दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत की गई। ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुई इस प्रादेशिक कार्यशाला में 6 राज्यों के 23 स्मार्ट सिटी सीईओ भाग लेने पहुंचे। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने कार्यशाला का शुभारंभ किया।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कई शहरों को काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई बार तकनीकी समस्या भी अधिकारियों को परेशान करती है। ऐसे में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के काम को आसान बनाने के लिए इंदौर में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कामों की दिक्कतों और तकनीकी समस्याओं पर चर्चा होगी। साथ ही प्रोजेक्ट के कामों को अलग-अलग सेक्टर में बांट कर काम को आसान बनाने की सीख भी दी जाएगी। 2 दिनों तक चलने वाली इस कॉन्फ्रेंस में देश के जाने-माने विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। स्मार्ट सिटी के कार्यों की जानकारी देने के लिए कॉन्फ्रेंस के पहले दिन कार्यशाला में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव और स्मार्ट सिटी मिशन डायरेक्टर कुणाल कुमार भी मौजूद रहे। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि स्मार्ट सिटी के सभी प्रस्तावों के प्रेजेंटेशन देने के साथ स्मार्ट सिटी के लिए तय कामों में आ रही दिक्कतों को भी कार्यशाला में रखा जाएगा और इसका हल निकालने के लिए अन्य स्मार्ट सिटी के कामों के साथ विशेषज्ञों से भी राय ली जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!