इंदौर शहर के राजबाड़ा क्षेत्र के आसपास मुख्य बाजारों मे आए दिन लग रहे जाम और उनसे होने वाले विवाद से निजात के लिए इंदौर नगर निगम के दल द्वारा फुटपाथ पर लगे अतिक्रमण हटाए गए।
शहर में एक तरफ जहां अतिक्रमण मुहिम में अवैध भवनों को तोड़ने की कार्रवाई चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ अवैध रूप से अतिक्रमण कर छोटे-छोटे दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों पर सोमवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान निगम का अमला राजवाड़ा से पिपली बाजार, बर्तन बाजार, मारोठिया बाजार सहीत कई बाजारों में घूमा और फुटपाथ पर लगी दुकाने हटवाई। वही निगम अधिकारी ओपी गोयल ने बताया कि बाजारों में स्थाई दुकानों द्वारा सड़क पर काउंटर या अपना सामान रखकर अतिक्रमण किया गया है। उन्हें भी हटाया जाएगा।
आपको बता दें कि इंदौर नगर निगम द्वारा इस तरह की अतिक्रमण की कार्रवाई हर रोज की जा रही है, लेकिन यह कार्रवाई मात्र औपचारिकता या दिखावे पर खत्म हो जाती है। क्योंकि जहां छोटे-छोटे दुकानदारों को सड़क से रिमूवल दल ने हटाया तो वहीं कई दुकानदार निगम के दल के सामने ही पक्की दुकान के सामने स्टॉल लगाए बैठे थे, लेकिन निगम के किसी कर्मचारी अधिकारी ने उन पर ध्यान नहीं दिया। अब ऐसी स्थिति में क्या समझा जाए।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









