लॉ एविडेंस के सब्जेक्ट पर आधारित पलासिया स्थित लाॅ इंस्टीट्यूट में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में सबूत और गवाह के आधार पर किस तरह न्यायालय में मूक बधिर लोगों की गवाही की जाती है इसके बारे में बताया।
सेमिनार में मुख्य रूप से न्यूज 29 इंडिया के एडिटर इन चीफ आशुतोष द्विवेदी, मुक बधिर संस्था के ज्ञानेंद्र पुरोहित और उनकी पत्नी मोनिका पुरोहित और जिला सत्र न्यायाधीश भी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। सेवा निवृत्त जिला कोर्ट जज सुचित्रा दुबे द्वारा आयोजित इस मूक बधिर सेमिनार में अतिथियों का स्वागत श्रीफल के द्वारा किया गया। इस दौरान जिला सत्र न्यायाधीष ने बताया कि किस तरह से कोर्ट में मूक बधिर लोगों की गवाही होती है। उन्होंने बताया कि जो लोग बोल पाते हैं वह लिखकर या बोलकर अपनी गवाही दे देते हैं, लेकिन मूक बधिर लोग सांकेतिक भाषा के जरिए या किसी खिलौने के जरिए गवाही दे सकते हैं।
वहीं मूक बधिर संस्था के ज्ञानेंद्र पुरोहित ने बताया कि मूक बधिर की प्रेरणा मुझे मेरे स्वर्गीय भाई आनंद पुरोहित के जरिए मिली। श्री पुरोहित ने मूक बधिरों के लिए बहुत काम किया। श्री पुरोहित का ही एक प्रयास था कि पुलिस थानों में भी मूक बधिरों के लिए एक अलग से डिपार्टमेंट की व्यवस्था हो। उन्होंने अथक प्रयास कर तुकोगंज थाने में मूक-बधिर डेस्क की स्थापना की। वहीं एमपी पीएससी सिविल जज की टॉपर हर्षिता शर्मा फिलहाल बागली जिला न्यायधीश न्यायालय ने बताया कि कड़ी मेहनत और लगन व्यक्ति को सही दिशा और राह बताती है। सेमिनार में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि न्यूज 29 इंडिया के एडिटर इन चीफ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मीडिया संबंधित देश में कहीं भी कोई भी समस्या हो तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने आधे घंटे में उनकी समस्या का निराकरण करने का यकीन दिलाया। इस दौरान अतिथियों द्वारा कुछ बच्चों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए हैं। कार्यक्रम के अंत में ज्ञानेंद्र पुरोहित ने मूक बधिर छात्रों के लिए सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान भी किया।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









