टूर एंड हॉलिडे पैकेज के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को इंदौर क्राइम ब्रांच और पलासिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी इगनिटर क्रॉप सर्विस कंपनी खोलकर लोगों से टूर हॉलिडे पैकेज का लालच देकर उनसे मोटी रकम लेकर धोखाधडी करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इंदौर क्राइम ब्रांच और पलासिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पलासिया थाना क्षेत्र स्थित इग्निटर सर्विस कंपनी पर छापामार कार्रवाई करते हुए कंपनी के मालिक जिग्नेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को अलग-अलग इवेंटों के नाम पर घर पहुंच कर टिकट भेजने का लालच देकर उनसे मोटी मोटी रकम ऐंठता था। वहीं क्रिकेट मैच हो या आने वाला आइफा अवॉर्ड और इन सभी का आरोपी पीड़ितों को लालच देता था और उनसे मोटी रकम लेता था। पीड़ितों ने पलासिया पुलिस को शिकायत की थी, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने मामले को लेकर जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 50 से अधिक लोगों को ठगा है, जिसमें कुछ कपल भी शामिल है जो कपलो को भी हनीमून के नाम पर अपना शिकार बनाता था। फिलहाल में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









