बिहार के गया जिले में संदिग्ध माओवादी विद्रोहियों ने एक स्कूल इमारत को उड़ा दिया और मौके पर कथित रूप से संशोधित नागरिकता कानून, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर और राष्ट्रीय नागरिक पंजी विरोधी और केंद्र सरकार के खिलाफ पर्चा छोड़ा. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र ने बताया कि मंगलवार की रात हुए इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि हादसे के समय बैंक बाजार पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित यह स्कूल इमारत खाली थी. उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टुकड़ी क्षेत्र में पहले से तैनात है. मिश्र ने बताया, पिछले साल आम चुनाव से पहले नक्सलियों ने एक हमले को अंजाम दिया था, इसके बाद 18 मार्च से ही सीआरपीएफ की एक टुकड़ी वहां तैनात है. सीआरपीएफ की टुकड़ी को पहले सनदाहा उच्च विद्यालय में तैनात किया गया था और आठ फरवरी को उन्हें पास के घने जंगल में स्थित उनके अपने शिवर में स्थानांतरित कर दिया गया था. हस्तलिखित पर्चा मौके से बरामद हुआ है जिस पर लिखा है, ब्राह्मणवादी, हिंदुत्ववादी फासी भाजपा सरकार.
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









