अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प और प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प इस महीने की 24 और 25 तारीख को दो दिन की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत ट्रम्प के अविस्मरणीय भव्य स्वागत के लिए तैयार है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि इस यात्रा से भारत और अमरीका के संबंध और सुदृढ़ होंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की लोकतंत्र और बहुलतावाद के प्रति साझा प्रतिबद्धताएं हैं। भारत और अमरीका व्यापक मुद्दों पर एक-दूसरे को सहयोग दे रहे हैं। मोदी ने कहा कि भारत और अमरीका के मजबूत संबंधों से न केवल दोनो देशों के लोगों को बल्कि पूरे विश्व को लाभ होगा।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









