जम्मू-कश्मीर में पंचायत उपचुनाव सुरक्षा मुद्दों के कारण स्थगित कर दिए गए हैं। यह उपचुनाव पांच से 20 मार्च के बीच आठ चरणों में कराए जाने थे। उप चुनाव का नया कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है। इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने मंगलवार को जम्मू में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की और उनकी चिंताओं को सुना। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में निर्वाचन प्राधिकरण ने सरपंचों और पंचों की 12 हजार छह सौ 50 सीटों के उपचुनाव सुरक्षा कारणों तथा कानून व्यवस्था के मुद्दों पर दो से तीन हफ्ते के लिए स्थगित करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इस महीने की 13 तारीख को घोषित उपचुनाव गृह मंत्रालय से मिले परामर्श के कारण स्थगित किए गए हैं।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









