महाराष्ट्र में पांच लोगों को नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के संदेह में निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को मुम्बई में जारी विज्ञप्ति में बताया कि इनमें से तीन लोगों को पुणे के नायडू अस्पताल में और दो को मुम्बई के कस्तूरबा अस्पताल में रखा गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मुम्बई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब तक 39 हजार यात्रियों की जांच की है। वायरसग्रस्त क्षेत्रों से आने वाले 70 लोगों को अलग निगरानी केन्द्रों में रखा गया था। पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार इनमें से 66 के नमूने नैगेटिव पाए गए। उधर, चीन में नोवेल कोरोना वायरस की महामारी से मरने वालों की संख्या दो हजार हो गई है। इस जानलेवा बीमारी के केंद्र हुबेई प्रांत में मंगलवार को 132 लोगों की मौत हो गई। प्रांत के स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि कोरोना वायरस से ग्रस्त लोगों के एक हजार छह सौ 93 नए मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या 74 हजार तक पहुंच गई है।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









