नगर निगम परिषद की अंतिम बैठक हुई संपन्न

इंदौर नगर निगम परिषद की आखिरी बैठक हंगामे के साथ शुरू हुई। जैसे ही नेता प्रतिपक्ष फौजिया शेख ने शाहीन बाग में सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई बच्ची की मौत पर श्रद्धांजलि दी, पूरे परिषद में हंगामा खड़ा हो गया। और दोनों ओर से जमकर नारेबाजी शुरू हो गई। बैठक में महापौर मालिनी गौड़ ने अपने कार्यकाल के दौरान शहर के विकास कार्य बताएं और अंत में शेर के साथ अपना उद्बोधन समाप्त किया। निगम परिषद की बैठक में हंगामा बढ़ा तो सत्तापक्ष ने “देश के गद्दारों को गोली मारो सालों को” “वंदे मातरम” के नारे सदन में गूंजने लगे। इस पर विपक्ष ने पूछा कि देश का गद्दार कौन है, यह भी बताएं। इसके बाद विपक्षी पार्षद धरने पर बैठ गए। नई परिषद के गठन होने तक शहर में ‘अफसर सरकार’ चलेगी। इसके साथ ही नगर निगम महापौर मालिनी गौड़ और 85 पार्षदों का पांच साल का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। अंतिम दिन महापौर और पार्षद कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश होना है। बैठक के बाद संभागायुक्त निगम प्रशासक का प्रभार संभालेंगे। वही सीएए के विरोध में पार्षद पद से इस्तीफा देने वाले उस्मान पटेल को व्यवस्था नहीं देने पर उठाए गए सवाल पर सभापति अजय सिंह नरूका ने पत्राचार के अभाव में व्यवस्था देने से इंकार किया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने शाहीन बाग में 4 माह की बच्ची की मौत पर श्रद्धांजलि दी। नेता प्रतिपक्ष के ऐसा करने पर सभापति ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे खारिज कर दिया। इसके बाद सदन में विवाद शुरू हो गया। सभापति की मौजूदगी में पक्ष-विपक्ष आमने-सामने हो गए। पार्षद अनवर दस्तक निगम परिषद की आखिरी बैठक में जलकार्य समिति के अध्यक्ष बलराम वर्मा पर खूब बरसे। नागरिकता कानून को लेकर हुई तीखी बहस में अनवर दस्तक ने कहा कि, जब तक केंद्र सरकार यह काला कानून वापस नहीं ले लेती तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!