इंदौर बाणगंगा थाने में पदस्थ 2 पुलिस जवानों की अपने ड्यूटी के दौरान रोड पर पड़े नगदी जेवरात और दस्तावेज से भरे बैग को लौटाने की एक सराहनीय पहल से पुलिस अधिकारी भी खुश नजर आ रहे है। सांवेर जनपद पंचायत में अतिरिक्त कार्य पर पदस्थ अनिता श्रोत्रिय जब अपने इंदौर सुदामा नगर घर से अपने वाहन पर सवार होकर सांवेर के लिए निकली थी। इसी दौरान उनका बैग बाणगंगा क्षेत्र में कहीं गिर गया था। बैंक में नगदी, जेवरात और काफी कीमती दस्तावेज थे। जब पुलिस जवान संजय और नवाब को अपनी ड्यूटी के दौरान यह बेग रोड पर दिखा तो बैग से महिला के पति का मोबाइल नंबर मिला। पुलिस जवानों ने उनके पति को फोन पर बैग मिलने की सूचना दी। महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची और पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









