निर्भया रेप और मर्डर मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों का डेथ वारंट जारी किया। नए डेथ वारंट के अनुसार तीन मार्च सुबह 6 बजे फांसी की तारीख मुकर्रर की गई है. कोर्ट के आदेश के बाद निर्भया की मां का रिएक्शन सामने आया. निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि मैं बहुत खुश नहीं हूं, क्योंकि यह तीसरी बार है, जब डेथ वारंट जारी किया गया। हमने अब तक बहुत संघर्ष किया है, इसलिए मैं संतुष्ट हूं कि आखिरकार डेथ वारंट जारी किया गया है। मुझे उम्मीद है कि दोषियों को 3 मार्च को फांसी दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक दोषी विनय शर्मा भूख हड़ताल पर है। वहीं कोर्ट ने तिहाड़ जेल अधीक्षक को नियमानुसार दोषियों की देखभाल करने का आदेश दिया है.
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









