इंदौर शहर में शराब खोरी व देर रात तक पबों पर होने वाली रासुखदारों की आयाशी को लेकर पुलिस कंट्रोल पर शिकायतों के बाद पुलिस की एक गाड़ी तुकोगंज क्षेत्र के वीवीआईपी पब को बंद करती हुई नजर आई। यहां से पुलिस ने कई युवक युवतियों को बाहर निकाला जो सड़को पर धुत नजर आए। तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित वीवीआइपी पब में चल रही शराब खोरी की सूचना कंट्रोल रूम पर बैठे अधिकारियों को मिली। इसके बाद पुलिस पब पर पहुंच गई और आनन फानन में पब बंद करवाकर पब में मौजूद युवक युवतियों को वहां से रवाना कर दिया। रसूखदारी के चलते पुलिस यहां पर कोई ठोस कार्रवाई करती हुई नजर नहीं आई।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









