इंदौर में ताइक्वांडो महिला पुरुष टूर्नामेंट का आयोजन श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज में किया गया। यूनिवर्सिटी के संयुक्त रजिस्ट्रार अरविंद सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर इस टूर्नामेंट की शुरुआत की गई। इस टूर्नामेंट में इंदौर संभाग की लगभग 16 टीमें भाग ले रही है। खेलो इंडिया बढ़ो इंडिया मोदी के नारे ने स्पोर्ट्स में एक नई जान डाल दी। इसी की तर्ज पर वैष्णव इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के द्वारा ताइक्वांडो टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में इंदौर संभाग की लगभग 16 टीमें भाग ले रही हैं। आयोजक का कहना है कि इस तरह के आयोजन हम समय-समय पर करवाते रहते हैं। इस टूर्नामेंट के माध्यम से खिलाड़ी के मन में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ साथ संयम एकता की भावना का निर्माण होता है। हमारे इस टूर्नामेंट में से कुछ खिलाड़ी उच्च स्तर पर भी पार्टिसिपेंट कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में पहली बार ताइक्वांडो खेल शुरू किया है। हमें उम्मीद है कि हर बार की तरह इस बार भी महिला पुरूष की टीम अपने खेल का अच्छा प्रदर्शन करेगी। इस तरह के खेल में ऑल इंडिया लेवल पर कई मैडल प्राप्त कर चुके हैं।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









