इंदौर के एमआर 10 चैराहा स्थित वाइन शॉप के पास गुरुवार की शाम एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही हीरा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस को मृतक युवक की पेंट की जेब से एक डायरी मिली, जिसमें लिखे फोन नंबर पर पुलिस ने सम्पर्क किया, जो उसके भाई जीतू का था। इसके चलते मृतक युवक की पहचान दीपक जोशी निवासी सुखलिया के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच में जुटी गई।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









