पितृ दोष को खत्म करने के लिए ही पितृ पर्वत का निर्माण करवाया

पितृ दोष सिर्फ व्यक्ति ही नहीं बल्कि शहर और देश पर भी होता है, इंदौर शहर के पितृ दोष को खत्म करने के लिए ही जनसहयोग से पितृ पर्वत का निर्माण करवाया गया है, और अब इस पितृ पर्वत पर व्यक्ति के सात चक्र सहित सवा लाख सुंदरकांड के पाठ से सिद्ध की हुई हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। ये कहना है भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का। वे आज इंदौर में पितृपर्वत पर होने वाले आयोजन की तैयारी के सन्दर्भ में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इंदौर में पितृ पर्वत की स्थापना के बाद शहर का विकास बढ़ा है। अब इस पितृ पर्वत पर पितरेश्वर हनुमान धाम की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह होने जा रहा है। विजयवर्गीय के मुताबिक 19 दिवसीय इस आयोजन के दौरान इंदौर शहर में मिनी कुंभ का स्वरूप नजर आएगा। यहां संतों के सानिध्य में आध्यात्मिक चेतना का संदेश शहर से दिया जाएगा। विजयवर्गीय ने बताया कि आयोजन के दौरान देश की सबसे बड़ी कलश यात्रा के साथ नगर भोज का आयोजन भी होगा।

वहीं पुलवामा अटैक की पहली बरसी पर जहां देह में शहीदों की शहादत को याद किया जा रहा है वही राजनीतिक हलकों में सियासत भी तेज हो गई है। पुलवामा कांड पर राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए तीन सवाल जिम्मेदारों से पूछे हैं। राहुल गांधी का पहला सवाल है कि पुलवामा कांड से सबसे ज्यादा फायदा किसे हुआ? दूसरा, मामले की जांच में क्या सामने आया और तीसरा की सुरक्षा में हुई चूक के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया गया? राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद लगातार बयानबाजी का दौर जारी है। इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को नादान बताते हुए कहा है कि राहुल गांधी नादान है, इसलिए उन्होंने ऐसा सवाल पूछा है। पुलवामा अटैक जैसे मामलों में राजनीति नहीं की जानी चाहिए। विजयवर्गीय का कहना है कि मैं नादान नहीं हूं और राहुल गांधी के ट्वीट पर जवाब देकर कोई नादानी नहीं करूंगा। विजयवर्गीय का कहना है कि सेना पर सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए। उन्होंने विपक्ष से भी इस मामले में राजनीति नहीं करने की अपील की है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!