पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने की सख्ती से पूछताछ

इंदौर पुलिस लगातार सेक्स रैकेट को चलाने वालों की धरपकड़ में जुटी हुई है। इसी दौरान पिछले दिनों हीरानगर पुलिस ने अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनमें से कुछ बांग्लादेशी भी थे। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि, जो किशोर खंडारे है, वह मूलतः महाराष्ट्र का रहने वाला था, वही उसकी पत्नी मेघा खंडारे बांग्लादेश की रहने वाली थी। लेकिन पिछले 10 सालों से वह बिना पासपोर्ट के मुंबई में काम की तलाश में आ गई थी और वहां वो सपना नाम की लड़की से संपर्क में आकर देह व्यापार करने लगी, और वहां से इंदौर आ गई। इस दौरान उसकी किशोर खांडेकर से मुलाकात हुई तो उसने किशोर खांडेकर के साथ शादी कर ली, इसी दौरान लीना और रीना भी मेघा के सम्पर्क में आई तो उसने सेक्स रैकेट बना लिया और शहर में चलाने लगी।

इसी दौरान उन्होंने हीरा नगर के एक स्कूल ऑपरेटर का अपहरण कर उससे फिरौती मांगी और पुलिस के हत्थे चढ़ गए। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो मेघा खंडारे के पास से अलग-अलग नाम के दो पासपोर्ट मिले है। जो उसने फर्जी तरीके से बनवाए हुए थे। वहीं मेघा खंडारे ने जो फर्जी पासपोर्ट बनवाए, उसमें एक उसने बांग्लादेश में बेगम खातून के नाम से बनवा लिया, वही दूसरा भोपाल से मेघा खंडारे के नाम से बनवा लिया। वहीं उसने बताया कि जो दोनों आरोपी लीना और रीना है। वह भी मूलतः बांग्लादेश की रहने वाली थी, लेकिन फर्जी तरीके से इंदौर में रह रही थी। वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में विभिन्न तरह के दस्तावेज व फर्जी करेंसी भी पुलिस ने जब्त की है। इनमें से एक आरोपी ने इंदौर के आस पास नकली करंसी लगभग 8 से 10 हजार रुपये भी बाजार में चला दी थी, वही पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से फोटो कॉपी मशीन, कंप्यूटर सीपीयू, प्रिंटर के साथ ही अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त किए हैं। जिनकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!