14 फरवरी को पुलवामा अटैक की पहली बरसी है। इसी दिन पिछले साल सबसे भीषण आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। पुलवामा अटैक की पहली बरसी पर देश भर में अलग-अलग तरीकों से शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। इंदौर में भी रंगोली आर्टिस्ट वर्षा सिरसिया ने विशेष रंगोली बनाकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इंदौर के क्रिश्चियन कॉलेज में एक खास रंगोली बनाई गई है। रंगोली आर्टिस्ट वर्षा सिरसिया ने पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक विशेष रंगोली का निर्माण किया है। इस विशाल रंगोली के माध्यम से बरसाने अटैक की पूरी कहानी और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति से की गई एयर स्ट्राइक को एक खास तरीके से प्रस्तुत किया गया है। वर्षा पिछले 18 घंटे से लगातार इस रंगोली को बनाने में जुटी हुई है और इस रंगोली के माध्यम से शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है। रंगोली में भारत की सैन्य शक्तियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोट्रेट भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









