इंदौर में सरवटे बस स्टैंड से लेकर गंगवाल बस स्टैंड तक शुरू होने वाली सड़क चैड़ीकरण मुहिम को लेकर नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है। गुरुवार को नगर निगम ने सरवटे बस स्टैंड के समीप हाथीपाला पर बाधक बन रहे मकानों को हटाने की मुहिम शुरू की। इंदौर के मध्य क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुगम करने के उद्देश्य से सरवटे बस स्टैंड से गंगवाल बस स्टैंड तक सड़क चैड़ीकरण की मुहिम शुरू हो गई है। नगर निगम ने काफी पहले इस पूरे मार्ग के सड़क चैड़ीकरण को लेकर प्लान तैयार कर लिया था, लेकिन बाधकों को हटाने के मामले में नगर निगम बैकफुट पर दिखाई दे रहा था। लेकिन अब नगर निगम ने सड़क चैड़ीकरण को लेकर आक्रामक मुहिम अपनाई है। गुरुवार को नगर निगम का अमला हाथीपाला क्षेत्र में पहुंचा और यहां पर मुहिम को शुरू करते हुए बादुकू को ध्वस्त करना शुरू कर दिया गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई, लेकिन मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ नगर निगम ने सख्ती से अपनी मुहिम जारी रखी।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









