कृषि क्षेत्र में रुकी हुई पोस्ट व बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में इंदौर के कृषि महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों द्वारा सरकार की नीतियों के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। छात्र पंचायत मध्य प्रदेश के तत्वावधान में इंदौर के कृषि महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर सैकड़ों कृषि क्षेत्र के छात्रों द्वारा बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर पिछले 2 दिनों से शुरू हुए धरने प्रदर्शन में सरकार के किसी जिम्मेदार प्रतिनिधि या अधिकारी ने छात्रों का रुख नहीं किया है। विद्यार्थियों द्वारा कमलनाथ सरकार के कृषि मंत्री सचिन यादव की नीतियों से असंतुष्ट होकर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की जा रही है। वह विभिन्न तरीकों से विरोध जताया जा रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि प्रदेश में हजारों कृषि विद्यार्थी बेरोजगार है जिनकी सुध सरकार नहीं ले रही है। इंदौर से जितेंद्र चैहान की रिपोर्ट।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









