राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन के ओवर ब्रिज की सीढ़ियों का मलबा गिरने से कई यात्री गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसा आज सुबह करीब 9 बजे प्लेटफार्म नंबर 2 पर हुआ है। करीब आधा दर्जन लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ब्रिज के जर्जर होने की शिकायत कई लोगों ने अधिकारियों से की थी, लेकिन इसे सुधारने के लिए कोई काम नहीं किया गया और अब यह हादसा हो गया। जिस प्लेटफार्म पर ब्रिज गिरा है वहां से ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। भोपाल रेलवे स्टेशन पर एसडीआरएफ की टीम बुलाया गया है। यहां डीआरएम सहित आरपीएफ, जीआरपी के अधिकारी मौजूद हैं। घटना में ब्रिज पर से गुजर रहे लोग और उसके नीचे बैठे लोग घायल हुए हैं। सुबह नौ बजे झेलम पंजाब मेल समेत अन्य गाड़ियों के हजारों यात्री यहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक ब्रिज का एक हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। यह बात भी सामने आ रही है कि यह ब्रिज करीब 50 साल पुराना है। दूसरी और प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री और विभाग को पत्र लिखने की बात कही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









