एसआइ से विवाद के मामले में जीतू पटवारी के भाई नाना फिर सुर्खियों में

स्वास्थ्य मंत्री जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना पटवारी एक बार फिर पुलिस चेकिंग के दौरान विवाद करते नजर आए है। इसके पूर्व भी वो चोईथराम मंडी में तोड़फोड़ वाले वीडियों से सुर्खियों में आ चुके है। मंत्री जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना पटवारी का विवाद का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। ये वही नाना पटवारी है जो चोइथराम मंडी में तोड़फोड़ के वायरल वीडियो में दिखे थें। अब मंत्री जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के द्वारा सब इंसपेक्टर के साथ मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। मामला ट्रांसपोर्ट नगर स्थित चेकिंग पाॅइंट का है। चैकिंग के दौरान जूनी इंदौर थाने के एसआई प्रदीप यादव ने बिना नंबर की एक बाइक को रोका। युवक ने मंत्री जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी की दोस्ती का हवाला दिया और उनसे फोन पर बात भी कराई। लेकिन एसआइ ने पहचानने से इंकार कर दिया। कुछ देर बाद ही नाना अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और एसआई से बहस और झूमाझटकी की, जिसमें एसआइ का मोबाइल भी टूट गया। बाद में यह मामला अफसरों तक पहुंचा लेकिन किसी ने कोई गौर नहीं किया। घटना की पूरी रिपोर्ट एसआई यादव ने थाने में जाकर रोजनामचे में डाली और नाना पर गाली गलौज और मारपीट का आरोप भी लगाया। हालांकि बाद में एसआई ने इस पूरे मामले में दबाव आने के बाद खुद को घर में बंद कर लिया। वही मंत्री जीतू पटवारी इस पूरे मामले को सिरे से खारिज कर रहे हैं और उनका कहना है कि बेवजह इस मामले को तूल दी जा रही है। ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!