किसान ने तहसीलदार की गाड़ी से बांधी भैंस, बोला- रिश्वत में देने के लिए अब मेरे पास कुछ नहीं

जमीन नामांतरण के सीधे-सीधे मामले के लिए 50 हजार मांगें, दे दिए तो फिर दोबारा 50 हजार रिश्वत मांगी। तहसीलदार के आगे किसान की क्या बिसात। बेचारा गांधीगिरी पर उतर आया। तहसीलदार की गाड़ी से अपनी भैंस बांध दी और हाथ जोड़ लिए।

कहा-अब इसके अलावा और कुछ नहीं है साहब आपको देने के लिए। उसे पता नहीं था जो काम रिश्वत नहीं करा सकी, वह गांधीगीरी कर दिखाएगी। तहसीलदार बौखलाए। काम जल्दी करने का वादा किया। बात नहीं बनी तो पुलिस बुला ली। पुलिस ने भैंस को तो गाड़ी से छुड़ाकर पेड़ से बांध दी, लेकिन तहसीलदार के गले पड़ी आफत अभी नहीं छूटने वाली। कलेक्टर ने एसडीएम को मामले की जांच सौंप दी है।  


मामला खरगापुर तहसील का है। देवपुर के किसान लक्ष्मण यादव ने पांच साल पहले जमीन खरीदी थी। पटवारी ने पंजी भर दी, लेकिन तहसीलदार सुनील वर्मा ने नामांतरण का काम लटका दिया। कहा- केस चलाओ, प्रकरण पेश करो, बाद में नामांतरण की कार्रवाई होगी। इस दौरान लक्ष्मण से 50 हजार रुपए  रिश्वत की मांग की गई। किसान लक्ष्मण यादव ने किसी तरह यह मांग पूरी कर दी।

काम फिर भी नहीं हुआ। एसडीएम से निवेदन किया तो उन्होंने नामांतरण के आदेश दिए लेकिन तहसील कार्यालय फिर भी अड़ा रहा। फिर से किसान लक्ष्मण यादव के सामने 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग रखी गई। किसान के पास इतना पैसा नहीं था, सो उसने भैंस को रिश्वत में देने की बात सोची। इससे तहसीलदार कार्यालय में हुए  हंगामे ने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी।  तहसीलदार सुनील वर्मा का कहना है कि किसान द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।

आरोप सही निकले तो कड़ी कार्रवाई करेंगे

खरगापुर में तहसील कार्यालय में तहसीलदार की गाड़ी से भैंस बांधने का मामला सामने आया है। किसान ने तहसीलदार पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जानकारी लगते ही बल्देवगढ़ एसडीएम वंदना राजपूत को जांच सौंपी गई है। अगर जांच में किसान द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। -सौरभ कुमार सुमन, कलेक्टर
किसान का आरोप 50 हजार रिश्वत देने के बाद भी नहीं हुआ जमीन का नामांतरण
तहसीलदार ने दोबारा मांगे 50 हजार रु., कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!