अग्रिम करदाताओं को किया पुरूस्कृत

इंदौर शहर में राजस्व वसूली को लेकर नगर निगम हर संभव कवायद कर रहा है। इसी कड़ी में करदाताओं को लुभाने के लिए निगम द्वारा लॉटरी के माध्यम से करदाताओं को पुरस्कार भी वितरित किया जाता है। आज इंदौर की महापौर मालिनी गौड़ की अध्यक्षता में अग्रिम कर जमा करने वालों को निगम परिसर में विशेष आयोजन के माध्यम से पुरस्कार वितरित किया गया।
दरअसल इंदौर नगर निगम हर साल 30 जून तक अग्रिम संपत्ति एवं जलकर जमा करवाता है। इसमें करदाता को 6 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाती है। वित्तीय वर्ष 2019 में अग्रिम कर जमा करवाने वाले करदाताओं की लॉटरी पहले ही निगम द्वारा निकाली जा चुकी थी। आज इन करदाताओं को महापौर मालिनी गौड़ ने पुरस्कार वितरित किए, जिसमें संपत्ति कर में पहला स्थान पाने वाले को मारुति अल्टो कार की चाबी भेंट की गई। वहीं जलकर में प्रथम स्थान पाने वाले करदाता को होंडा एक्टिवा की चाबी सौंपी गई। निगम द्वारा एक कार और 3 एक्टिवा के साथ एलसीडी, वाशिंग मशीन सहित कई अन्य उपहार भी अग्रिम करदाताओं को दिए गए। इस मौके पर महापौर मालिनी गौड़ ने कहा कि इंदौर की जनता में कर जमा करने को लेकर जागरूकता आई है। उन्होंने कहा कि जहां अभी भी निगम की टीम नहीं पहुंच पाई है, वहां भी करदाताओं से कर वसूलने की तैयारी निगम की टीम कर रही है। महापौर का कहना है कि इस बार लगभग 11 सौ करोड़ का राजस्व का लक्ष्य निगम को मिला है। यदि निगम के कर्मचारी और अधिकारी इमानदारी से और सख्ती से अपना काम करेंगे तो निगम इस लक्ष्य को भी आसानी से पूरा कर पाएगा।
वही नगर निगम राजस्व सूरज केरो ने बताया कि नया वित्तीय वर्ष 31 मार्च से चालू होता है जो पूरे साल का समय संपत्ति का जमा करने के लिए होता है लेकिन जो लोग प्रथम 3 माह में कर जमा करते हैं। उन्हें हम इस इनामी योजना में सम्मिलित करते हैं और साथ ही साथ हम उन्हें 6 फीसदी की छूट भी देते हैं। जल कर के लिए, जिससे उन्हें छूट का लाभ भी मिलता है। अग्रिम करदाताओं की संख्या बढ़े जिसके लिए प्रोत्साहन कार्यक्रम किया जाता है जिन्हें हम इनाम के रूप में देते हैं। 3 साल में हमने पहले 1 लाख 11 हजार थी बाद में 1 लाख 35 हजार और अब बढ़ाकर 1 लाख 45 हजार की संख्या अग्रिम करदाताओं की हो गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!