इंदौर साइबर पुलिस ने एक बार ऐसे शातिर अपराधियों को अपनी गिरफ्त में लिया है जो वेबसाइट से क्रेडिट कार्ड का ऑनलाइन डाटा खरीद कर भारत के कई इलाकों में लोगों को लाखों रुपए का चूना लगाते थे।
साइबर पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के पास से कुछ कागज भी बरामद हुए हैं। कुछ समय पहले फरयादी अनूप तिवारी के क्रेडिट कार्ड से कुछ रुपए डेबिट हुए थे जिसके बाद फरियादी ने साइबर पुलिस को शिकायत की और यहां बताया कि बिना ओटीपी आए ही बैंक से ट्रांजैक्शन हो गया। जिसके बाद साइबर पुलिस ने इस पूरे मामले में तलाश करते हुए आरोपी चिराग जो इंजीनियर पॉलिटेक्निक का छात्र है और मुकुल जो इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर है। साइबर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने फरियादी के एचडीएफसी कार्ड से ओटीपी शेयर कर हजारों रुपए उड़ाएं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









