केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि आम बजट लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने, आर्थिक विकास में सुधार लाने और सबके प्रति सरोकार रखने वाले समाज के निर्माण के लिए तैयार किया गया है। व्यापार संगठनों, उद्योगों, वाणिज्य मंडलों, बैंकों, बीमा और सहकारी संस्थाओं के सदस्यों के साथ आज चेन्नई में बातचीत में सीतारामन ने कहा कि हालांकि अभी बजट संसद में पारित होना बाकी है, लेकिन सरकार सबको साथ लेकर चलना चाहती है। उन्होंने कहा कि बजट तैयार करते समय जो 16 महत्वपूर्ण बिंदु तय किए गए हैं। वे ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र के विभिन्न पक्षों को ध्यान में रखकर निर्धारित किए गए हैं। अर्थव्यवस्था में सुधार की दिशा में सरकार की विभिन्न उपलब्धियों की चर्चा करते हुए सीतारामन ने भरोसा दिलाया कि सरकार आठ प्रतिशत की विकास दर का लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में कार्य कर रही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









