प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिन्दा राजपक्ष के साथ आज नई दिल्ली में बातचीत के बाद प्रेस वक्तव्य में कहा कि भारत और श्रीलंका आपसी संबंधों को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आतंकवाद इस क्षेत्र में एक बड़ी समस्या है और भारत तथा श्रीलंका ने इसका यथोचित तरीके से मुकाबला किया है। उन्होंने कहा कि दोनों देश आतंकवाद से निपटने के लिए परस्पर सहयोग और बढ़ाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल अप्रैल में श्रीलंका में ईस्टर डे पर दर्दनाक और बर्बर आतंकी हमला हुए था। यहां हमला सिर्फ श्रीलंका पर ही नहीं पूरी मानवता पर आघात था और इसलिए आज की हमारी बातचीत में हमने आतंकवाद के खिलाफ अपना सहयोग और बढ़ाने पर चर्चा की ।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









