इंदौर नगर पालिका निगम और विकास प्राधिकरण के बीच बकाया राशि को लेकर खींचतान जारी है। दरअसल इंदौर विकास प्राधिकरण पर नगर निगम के 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि का कर बकाया है। नगर निगम के अधिकारी पिछले कई दिनों से बकाया राशि के भुगतान के लिए प्राधिकरण के चक्कर काट रहे है। लेकिन इंदौर विकास प्राधिकरण की तरफ से अभी तक राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इंदौर नगर पालिका निगम के बड़े बकायेदारों की सूची में इंदौर विकास प्राधिकरण यानी आईडीए शामिल है। आईडीए पर नगर निगम के 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि का बकाया है। यही वजह है कि नगर निगम के अधिकारी लगातार आईडीए के चक्कर काटकर बकाया राशि का भुगतान प्राप्त करने का प्रयास कर रहे है। पिछले 15 दिनों में आईडीए को कई नोटिस भी जारी किए जा चुके है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि, आईडीए से बकाया राशि के भुगतान के लिए लगातार चर्चा जारी है। लेकिन अभी तक कोई सार्थक नतीजा सामने नहीं आ पाया है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









