पेपर हाॅकर का काम करने वाले एक युवक ने 4 दिन पूर्व अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन परिजन युवक को तुरंत फंदे से उतारकर निजी अस्पताल लेकर गए थे, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल आत्महत्या के पीछे का कोई कारण अभी सामने नहीं आया है। इंदौर के भंवर कुआं थाना क्षेत्र के चितावत कॉलोनी में रहने वाले 22 वर्षीय संजय यादव ने अपने घर में 4 दिनों पूर्व फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया था। लेकिन वह सफल नहीं हो पाया और तुरंत परिजनों ने देख उसको फंदे से उतारकर एम वाय अस्पताल में भर्ती किया था। लेकिन काफी हालत गंभीर होने के चलते संजय की मौत हो गई। मृतक का 1 माह पूर्व एक्सीडेंट भी हुआ था, जिसमें उसके हाथ में फैक्चर भी था। लेकिन आत्महत्या के पीछे की कोई वजह या कारण अभी सामने नहीं आया है। फिलहाल में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









