किसान जनजागरण अभियान की शुरुआत के साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यूपी सरकार ने किसानों के साथ हर मोर्चे पर छल किया है। प्रियंका गांधी ने कहा, श्यूपी की बीजेपी सरकार ने किसानों के साथ हर मोर्चे पर छल किया है। आज किसान को फसल का दाम नहीं मिलता। खेती की लागत बढ़ गई है। आवारा पशु रौंद देते हैं और किसान को कोई मुआवजा तक नहीं मिलता। कांग्रेस पार्टी इस पूरे अभियान के जरिए किसानों के हक की आवाज को मजबूत करेगी। इस अभियान के तहत कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर सड़क पर उतरेगी। अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता किसान मांग-पत्र के द्वारा उनकी समस्याओं को इकट्ठा करेंगे और फिर इन पत्रों के साथ तहसील, जिला मुख्यालय और अन्य प्रशासनिक केंद्रों पर प्रदर्शन करेंगे।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









