शिवसेना ने अरविंद केजरीवाल की जमकर तारीफ की है और कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सार्वजनिक सुविधाओं के क्षेत्र में केजरीवाल का काम सराहनीय है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। सामना ने अपने संपादकीय ने चुनाव के दौरान हिंदू-मुस्लिम और बटला हाउस जैसे मुद्दों को उठाने के लिए बीजेपी और पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया, जबकि केजरीवाल को काम के आधार पर वोट मांगने की तारीफ की। शिवसेना ने लिखा कि महाराष्ट्र और झारखंड में हारने के बाद नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने दिल्ली में सारे प्रयास किए। अगर वे दिल्ली जीतना चाहते हैं तो कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन बीजेपी के सभी सांसदों और पूरे मोदी मंत्रिमंडल की फौज लगाने के बावजूद ऐसा लगता है कि केजरीवाल बाकी सभी पर भारी पड़ रहे हैं।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









