आरबीआई चालू वित्त वर्ष के लिए अंतिम मौद्रिक नीति की करेगा घोषणा

भारतीय रिजर्व बैंक चालू वित्‍त वर्ष के लिए आज अपनी अंतिम मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। बैंक हर दो महीने में मौद्रिक नीति घोषित करता है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार से भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक चल रही है, जिसके समापन के बाद साल 2019-2020 की छठी मौद्रिक नीति घोषित की जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि केन्‍द्रीय बैंक नीतिगत दर को यथावत रख सकता है लेकिन वह नरम रूख बनाए रखेगा ताकि पूंजी की लागत भी और अनुकूल बनी रहे। हर दो महीने पर प्रमुख नीतिगत दर की घोषणा करने वाली मौद्रिक नीति समिति को सरकार ने उपभोक्‍ता मूल्‍य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रा स्‍फीति दो प्रतिशत घट-बढ़ के दायरे के साथ चार प्रतिशत रखने की जिम्‍मेदारी दी है। खुदरा मुद्रा स्‍फीति दिसम्‍बर 2019 में सात प्रतिशत के ऊपर पहुंच गई। इसका मुख्‍य कारण सब्जियों के दाम में तेजी है। हालांकि इससे पहले कई महीनों तक मंहगाई दर संतोषजनक स्‍तर तक बनी रही थी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!