मृतक के परिजनों ने मिलने पहुंचे मंत्री और विधायक

धार के ग्राम शिवपुरा खेड़ा के किसान गणेश चैधरी ग्रामीणों की भीड़ ने इतना पीटा की उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। और उसके अन्य साथी बुरी तरह घायल हो गये, जिनका इंदौर अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना मनावर के खिड़कियां गांव की है, जहां पर खेतों पर काम करने वाले व्यक्ति से यह लोग अपना एडवांस दिया हुआ पैसा वापस लेने गए थे। जहां उनकी जमकर पिटाई की गई।
जहां ये किसान पैसा लेने गए थे, वहीं उनके ऊपर बच्चा चोरी की गांव में अफवाह फैला दी, पास के गांव में ही हॉट भरा हुआ था, यह गाड़ी लेकर जा ही रहे थे कि रास्ते में ग्रामीणों ने रोका और इनके साथ बेरहमी से मारपीट करना शुरू कर दी, और गाड़ियां फोड़ कर जला दी। इस दौरान गणेश के ऊपर गांव के लोग पहाड़ की तरह टूट पड़े, और उसे जान से मार दिया। जबकि मारपीट के समय वहां पर पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन पुलिस भी कुछ ना कर पाई। बता दें कि, मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी, विधायक मनोज चैधरी, विधायक कुणाल चैधरी, स्वास्थ्य मंत्री के पुत्र चिंटू सिलावट आदि लोग शिवपुरा खेड़ा पहुंचे, यहां मंत्री जीतू पटवारी ने मृतक के परिजनों को शोक व्यक्त करते हुए इस कृत्य को निंदनीय बताया है। भीड़ का कोई दिमाग नहीं होता है। प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। एवं मुख्यमंत्री द्वारा इस घटना पर उच्च स्तर पर जांच की जाएगी। वहीं मंत्री ने कहा कि, क्षेत्र के टीआई एवं पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। और इस घटना के सभी आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लेने का ऐलान किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!