स्मार्ट सिटी योजना के तहत किए जा रहे विकास कार्य

इंदौर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत कई विकास कार्य किये जा रहे है। जिनमें प्रदेश का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक कला संकुल बनाने के साथ राजवाडा स्थित प्राचीन गोपाल मंदिर को भी संवारा जा रहा है। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और महापौर मालिनी गौड़ ने दोनों ही स्थानों का निरीक्षण कर यहाँ किए जा रहे कामों को देखा और उनकी समीक्षा की। दरअसल शहर की ताई सुमित्रा महाजन ने कला प्रेमियों को शहर में अनूठी सौगात दिलाने के उद्देश्य से कला संकुल के नवीन भवन का निर्माण करवाने की इच्छा जाहिर की थी, जिस पर अमल करते हुए स्मार्ट सिटी के तहत बहुउद्देशीय संकुल भवन का निर्माण करवाया जा रहा है।

14 हजार 132 वर्गमीटर क्षेत्र में बनने वाले इस कला संकुल की लागत 20 करोड़ से अधिक है। इस दौरान सुमित्रा महाजन ने मीडिया से चर्चा में कहा कि, इंदौर में कला प्रेमी काफी ज्यादा हैं। संकुल भवन बनने से कला प्रेमियों को सुविधा मिलेगी और शहर को अनूठी पहचान मिलेगी। वही महापौर मालिनी गौड़ ने कहा कि, एतिहासिक धरोहरों को संवारकर शहर को स्मार्ट बनाने की दिशा में कवायद की जा रही है। इंडिया हेरिटेज सेंटर की तर्ज पर इस बहुउद्देशीय कला संकुल को विकसित किया जा रहा है। वही स्मार्ट सिटी योजना के तहत ही गोपाल मंदिर का जीर्णोद्धार भी करवाया जा रहा है। कुछ स्थानों का जीर्णोद्धार करने के साथ कुछ स्थान पूरी तरह नए बनाए जा रहे है, ताकि यहाँ धार्मिक आयोजन भी वृहद स्तर पर आयोजित हो सकें। पूर्व लोकसभा स्पीकर और महापौर के दौरे के चलते दोनों ही स्थानों पर प्रभारी निगमायुक्त एस कृष्ण चैतन्य के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!