कलेक्टर द्वारा चाइना से आने वाले नागरिकों से स्क्रीनिंग कराने की अपील

कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने विगत 15 दिनों में चाइना से आने वाले सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे एहतियातन अपना स्वास्थ्य परीक्षण शासकीय पी.सी. सेठी अस्पताल और एमवाय अस्पताल में करा लें। इन दोनों अस्पतालों में निःशुल्क स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर ने कहा है कि कोरोना वायरस को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। इस नंबर पर फोन करने पर भी स्क्रीनिंग की व्यवस्था संभव हो सकेगी। कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के कट्रोल रूम नं 0731-2537253 पर संपर्क कर सकता है। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के संबंध में सहयोग करने के लिये डॉ. संतोष सिसोदिया को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया है, जिनका मोबाइल नं. 94259-06685 है। इसी प्रकार एमवाय अस्पताल में डॉ. सलिल साकल्ले को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नं. 98260-11663 है। कोरोना वायरस के पीड़ित व्यक्तियों के लिये शासकीय पी.सी. सेठी अस्पलात और एमवाय अस्पताल में आइसोलेशन सेन्टर बनाया गया है और इलाज के लिये अलग से विशेष टीम गठित की गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!