आईफा अवार्ड समारोह पर शुरू हुई सियासत

मध्यप्रदेश में होने वाले आईफा समारोह पर सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी को फिल्म अवॉर्ड्स पर भारी-भरकम खर्च करना रास नहीं आ रहा है।
महापौर मालिनी गौड़ का कहना है कि, सरकार के पास जनता से जुड़े विकास कार्यों के लिए राशि नहीं है, जबकि अवॉर्ड फंक्शन पर करोड़ों खर्च किए जाएंगे। दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि, यदि आइफा अवॉर्ड जैसा बड़ा समारोह इंदौर और प्रदेश की जमीन पर हो रहा है। और इससे प्रदेश को एक अलग पहचान मिल रही है तो बीजेपी के नेताओं के पेट दर्द क्यों हो रहा है। बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड समारोह आईफा की तारीख आ गई है। इस प्रतिष्ठित समारोह को सफल बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने भी अपनी पूरी ताकत लगा दी। समारोह को संचालित करने वाली एजेंसी ने भी अपना काम शुरू कर दिया है, और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। इन सब इंतजाम के बीच अवार्ड समारोह को लेकर सियासत गर्म हो गई है। जिसको लेकर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने हैं। इंदौर की महापौर मालिनी गौड़ ने इस समारोह के आयोजन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि, प्रदेश सरकार नगर निगम से जुड़े विकास कार्यों को पूरा करने के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध करवाने के लिए आनाकानी कर रही है, जबकि इस तरह के अवार्ड फंक्शन में करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
दूसरी तरफ कांग्रेस ने आईफा अवॉर्ड को प्रदेश की तरक्की से जोड़ दिया है। कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा है कि, यह आयोजन मध्यप्रदेश को न सिर्फ नई पहचान देगा, बल्कि इससे निवेशकों का भरोसा भी बढ़ेगा। कांग्रेस ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि, बीजेपी हमेशा से ही प्रदेश की तरक्की, प्रगति और उन्नति के मसले पर नकारात्मक सोच रखती हुई आई है, और इस मामले में भी बीजेपी के नेता अपनी इसी सोच का परिचय दे रहे हैं। प्रदेश सरकार ने आईफा अवार्ड जैसे प्रतिष्ठित समारोह को लेकर अपनी तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है, तो दूसरी तरफ बीजेपी ने भी आईफा अवार्ड को मुद्दा बनाते हुए जनता के बीच अपनी पैठ मजबूत करने के लिए लामबंदी शुरू कर दी है। जाहिर है कि, आईफा अवॉर्ड संपन्न होने तक मध्य प्रदेश का राजनीतिक पारा चढ़ा रहने की पूरी संभावना है। साथ ही अब यह देखना भी दिलचस्प होगा कि, बीजेपी आईफा अवार्ड को लेकर कांग्रेस के लिए कितनी परेशानी खड़ी कर पाती है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!