इंदौर नगर पालिका निगम की वर्तमान महापौर परिषद के कार्यकाल की अंतिम बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में विकास कार्यों से जुड़े तमाम मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए गए, तो वहीं बैठक में यह भी तय किया गया कि, कई प्रमुख मार्गो और चैराहों को शहर की दिवंगत हस्तियों के नाम पर समर्पित किया जाएगा।
इंदौर नगर पालिका निगम के वर्तमान महापौर परिषद का कार्यकाल 19 फरवरी को पूरा होगा, इससे पहले मंगलवार को वर्तमान महापौर परिषद के कार्यकाल के अंतिम बैठक संपन्न हुई। महापौर परिषद की यह बैठक पूरे 5 सालों में अब तक हुई, परिषद की सभी बैठकों में से सबसे ज्यादा देर तक चलने वाली बैठक रही। क्योंकि इस बैठक में करीब 167 प्रस्ताव रखे गए थे। बैठक में निगम आयुक्त आशीष सिंह और महापौर मालिनी गौड़ के साथ परिषद के कई सदस्य मौजूद थे। बैठक में तय किया गया कि, बीआरटीएस स्थित छोटा नेहरू स्टेडियम परिसर की मरम्मत और नवीनीकरण कर इसका आसपास की भूमि पर उद्यान को विकसित किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए भवनों के निर्माण सहित इस योजना से जुड़े कई प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई। साथ ही बैठक में यह भी तय किया गया कि, सब्जी मंडियों में ओटले और शेड लगा कर व्यापार करने वाले व्यापारियों से लिए जाने वाले शुल्क की राशि बढ़ाई जाएगी। बैठक में अमृत योजना के तहत जारी टंकियों के निर्माण से जुड़े मसलों को भी महापौर परिषद की तरफ से हरी झंडी मिल गई है।
बैठक में यह भी तय किया गया कि वर्ल्ड कप चैराहे का नाम अब स्वर्गीय पत्रकार महेंद्र बापना के नाम पर होगा। जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय सुरेश सेठ के नाम पर भी उनके क्षेत्र की एक सड़क पहचानी जाएगी। इसके अलावा भी शहर की कई प्रमुख दिवंगत हस्तियों के नाम पर कई चैराहे और सड़कों को समर्पित किया गया है। महापौर परिषद की वर्तमान कार्यकाल के अंतिम बैठक में भी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के सदस्य हमेशा की तरह नदारद रहे। जबकि एमआईसी मेंबर शंकर यादव और दिलीप शर्मा की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी रही।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









