संविधान बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत हुआ सभा का आयोजन

संविधान बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत रविवार को शहर के महालक्ष्मी इलाके में बड़ी सभा हुई। सभा को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर, आनंद मोहन माथुर और अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सम्बोधित किया। इस सभा में बड़ी संख्या में अल्पसख्यक लोग मौजूद थे और सभा में आए लोगो ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
सीएए के विरोध में रविवार को इंदौर में हुई सभा में फिल्म एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने केंद्र सरकार और संघ पर जमकर हमला बोला। यहां स्वरा भास्कर ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे भी लगवाए। स्वरा भास्कर ने सीएए और एनआरसी को लेकर कहा कि एनआरसी असम में पूरी तरह से फैल रही है। असम में 19 लाख लोगों की नागरिकता गई है, जिसमें 14 लाख के करीब हिन्दू है। असम से मुसलमानों को बाहर करने और नागरिकता गवां चुके हिंदुओं को नागरिकता दिलाने के लिए सीएए लागू किया गया है। देश में घुसपैठिए नहीं है, बल्कि सरकार के दिमाग में घुसपैठिए है। नागपुर में बैठे लोग नफरत का नशा करते है और उन्हीं के इशारों पर जामिया में गालियां चलाई जा रही है। वहीं भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पोहे खाने वाले बयान पर पलटवार करते हुए स्वरा भास्कर ने कहा कि विजयवर्गीय पोहे खाने की आदत देखकर नागरिकता तय करते है। इसके अलावा स्वरा भास्कर ने संघ पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि नागपुर में बैठे चड्डीधारी देश की नागरिकता तय नहीं कर सकते है। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने स्वरा भास्कर के साथ मिलकर सरकार और आरएसएस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वही दिग्विजय सिंह ने भी सभा में सीएए और एनआरसी को लेकर संबोधन किया। साथ ही कैलाश विजयवर्गीय को लेकर भी कहा कि मोदी जी ने शादी तो की लेकिन अपनी पत्नी को छोड़ दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!