भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों अपने बेतुके बयानों के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में पोहा विवाद के बाद उन्होंने रविवार को फिर एक बयान दिया है जो चर्चा में है। कैलाश विजयवर्गीय के बयान को सही माने तो देश के प्रधानमंत्री अब तक कुंवारे है। उन्हें देशभक्ति का नशा है जिसके चलते उन्होंने अब तक शादी नहीं की है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयानों में आजकल वो गंभीरता नहीं रह गई, जिसके लिए वो पहचाने जाते है। हाल ही में उन्होंने कार्यक्रम के दौरान मंच से कहा था कि उनके घर में काम करने वाला अधिक पोहा खाता था, जिसके चलते उन्हें पता चला कि यह बांग्लादेशी है। इस बयान के बाद पूरे देश में इस बयान पर सोशल मीडिया पर कैलाश विजयवर्गीय काफी ट्रोल हुए थे। अब कैलाश विजयवर्गीय ने एक नया बयान दिया है जो चर्चा का विषय बन गया है। रविवार को इंदौर में मैराथन के समापन अवसर पर जब कैलाश विजयवर्गीय मंच से संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की नसीहत दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशा देशभक्ति का होना चाहिए, जैसा देश के प्रधानमंत्री को है। फिर जो उन्होंने कहा वो चर्चा का विषय बन गया। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ऐसा नशा भी किस काम का कि आदमी शादी ही न करें। कैलाश विजयवर्गीय की बात सुनते ही नेहरू स्टेडियम में मौजूद लोग आपस में चर्चा करने लगे कि मोदीजी की तो शादी हो चुकी है फिर इस तरह का बयान क्यों। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के यह दोनों बयान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









