अपराध करने के नए-नए तरीके अपराधी सोचते हैं, लेकिन अपनों को विश्वास में रखकर धोखा देना यह आजकल व्यक्ति की फितरत में आ गया है। ऐसा ही एक मामला इंदौर साइबर सेल ने पकड़ा है, जहां पर अपने नजदीकी व्यक्ति का क्रेडिट कार्ड चुरा कर उससे सोना और मोबाइल खरीदा, लेकिन आरोपी यह भूल जाते हैं कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर हो, लेकिन वह कानून की गिरफ्त से दूर नहीं रह पाता है। इंदौर साइबर सेल को एक शिकायत मिली थी, जिसमें शिकायतकर्ता बेजनाथ द्विवेदी ने शिकायत की थी कि, उनके क्रेडिट कार्ड से अचानक 4 लाख की खरीदी कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। जिसके बाद साइबर पुलिस द्वारा मामले की तलाश की गई, और उसमें शिकायतकर्ता का ही पहचान वाला अरुण साहू नामक युवक जोकि पीतमपुर की एक फैक्ट्री में काम करता है, उसने पहले आरोपी की लंबे समय तक मदद की, और उसके एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर अपना मेल आईडी अटैच कर दिया। जिस पर क्रेडिट कार्ड के ओटीपी आना शुरू हो गए। जिसके बाद आरोपी अरुण ने लगभग 4 लाख का सामान उसे क्रेडिट कार्ड से खरीदा, लेकिन शिकायत के बाद अब अरुण सलाखों के पीछे हैं।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









