निगम परिषद की बैठक नगर निगम से होगी बाहर

इंदौर नगर निगम परिषद का कार्यकाल 19 फरवरी को पूरा हो रहा है। इस कार्यकाल के पूरा होने से पहले नगर निगम के सभापति की इच्छा थी कि परिषद की एक बैठक नगर निगम के नए भवन के परिषद हॉल में आयोजित करवाई जाए, लेकिन 5 साल बीत जाने के बावजूद नगर निगम अपने ही भवन का काम पूरा नहीं करवा पाया है। इसलिए एक बार फिर परिषद की बैठक नगर निगम से बाहर की जाएगी। नगर निगम की परिषद की आखिरी बैठक 1-5 फरवरी के बीच होने की संभावनाएं जताई जा रही है। इससे पहले बैठक को लेकर नगर निगम सभापति ने मांग रखी थी कि परिषद की आखिरी बैठक नगर निगम के नए परिषद हॉल में कराई जाए। गौरतलब है कि निगम परिसर में बन रहा परिषद हॉल संसद भवन की तर्ज पर इंदौर नगर निगम में बनाया जा रहा है, लेकिन 5 साल बीत जाने के बावजूद इस भवन का काम अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। अब परिषद की बैठक को एक बार फिर नगर निगम से बाहर कराए जाने पर चर्चा चल रही है। हालांकि इस निर्णय से नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पूरे शहर में समय से विकास के काम पूरे करने का दावा करने वाला नगर निगम अपना ही भवन 5 साल में तैयार नहीं करवा पाया है। भवन पूरा नहीं होने पर महापौर मालिनी गौड़ का कहना है कि ये पता नहीं क्यों पूरी नहीं हो पा रही है, पता नहीं किस घड़ी में इसका भूमि पूजन हुआ है। वहीं इस भवन को लेकर महापौर पर भी आरोप लगाए जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया है कि महापौर और आपसी गुटों की लड़ाई का नतीजा है कि नगर निगम अपना खुद का भवन 5 साल में तैयार नहीं कर पाया।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!