शुचिता एवं पारदर्शिता के लिए हुई विशेष जनसुनवाई

इंदौर जिले में ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत सहकारी गृह निर्माण संस्थाओं के विरुद्ध प्राप्त विभिन्न शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई जारी है। इसी को लेकर आज कलेक्टर कार्यालय में विशेष जनसुनवाई हुई। कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने बताया कि प्रथम चरण में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा 6 गृह निर्माण समितियों के 767 पात्रता धारियों को प्लॉट आवंटन का कब्जा पत्र सौंपा गया है। वर्तमान में सहकारी गृह निर्माण समितियों के संबंध में बड़ी संख्या में लंबित शिकायतों के दृष्टिगत सम्पूर्ण प्रक्रिया की शुचिता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष सुनवाई का आयोजन किया गया है। यह जनसुनवाई 30 जनवरी को भी हो चुकी है, जिसमें संस्थाओं से संबंधित शिकायतें सुनी गई। इसके बाद 1 फरवरी को पुनः इस विषय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमे नंदग्राम गृह निर्माण सहकारी संस्था और जागृति गृह निर्माण सहकारी संस्था से संबंधित शिकायतों को सुना गया इस जनसुनवाई में गृह निर्माण समितियों से सम्बंधित समस्त अभिलेख के साथ समिति के संचालक मंडल, प्रबंधक प्रशासक, संयुक्त या जिला पंजीयक सहकारी समितियां, संबंधित अपर कलेक्टर एवं सहकारी समितियों से संबंधित जांच अधिकारी, एसडीएम और तहसीलदार उपस्थित रहे। उक्त जनसुनवाई में संबंधित समिति के विरुद्ध प्राप्त शिकायतें भी रखी गई। कलेक्टर जाटव ने बताया है कि उक्त जनसुनवाई मात्र गृह निर्माण समितियों के संबंध में प्राप्त शिकायतों की जांच प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!