विवाह समारोह से लाखों रूपये के जेवरात चोरी

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में विवाह समारोह से चोरी का मामला सामने आया है, जहां चोर लाखों का माल लेकर चंपत हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कनाड़िया थाना क्षेत्र में सहकारिता विभाग भोपाल के सीनियर एडिशनल कमिश्नर के बेटे की शादी में अधिकारी की पत्नी का बैग चोरी हो गया। जिसमें होटल का किराया सहित अन्य भुगतान करने के लिए रुपए और सोने-चांदी के जेवर थे। बेटे की इंदौर में केमिकल इंडस्ट्री है। पुलिस के मुताबिक, रौनक गर्ग ने बताया कि 28 जनवरी को बिचैली मर्दाना बायपास स्थित संपत होटल में उनकी शादी थी। समाज में मामेरा की रस्म होती है। दोपहर करीब 2 बजे रस्म निभाने के लिए मां को बुलाया। उनके पास बैग में करीब दो लाख रुपए, सोने की लटकन, नथ, दो मोर के सेहरे और एक मोबाइल था। रस्म के लिए मां ने बैग नीचे रखा और चुनरी ओढ़ाई। एक मिनट बाद ही मां ने देखा तो बैग नहीं मिला। उनके शोर मचाते ही वहां मौजूद सभी लोग एक-दूसरे से पूछताछ करने लगे। इस बीच चोर भाग निकला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!